ट्रेनर्स,
यह पता चला है कि आज पोकेमॉन को पकड़ते समय एक्सीलेंट थ्रो करना आसान है! प्रोफेसर विलो जांच कर रहे हैं…
बेहतरीन अवसर
सोमवार, 1 अप्रैल, 2024, लोकल टाइम प्रातः 12:00 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक
इवेंट बोनस
- अच्छे या बेहतर थ्रो को एक्सीलेंट थ्रो के रूप में पंजीकृत किया जाएगा
फील्ड रिसर्च टास्क मुलाकातें
इवेंट-थीम वाले फ़ील्ड रिसर्च टास्क उपलब्ध होंगे। इन टास्क को पूरा करने के लिए ट्रेनर्स विभिन्न पैटर्न में स्पिंडा का सामना कर सकते हैं!
स्पिंडा*
सीमित समय वाली रिसर्च
पोकेमॉन को पकड़ने पर केंद्रित सीमित समय वाली रिसर्च पूरे आयोजन में उपलब्ध रहेगा!
स्टारडस्ट, पोके बॉल्स, ग्रेट बॉल्स, अल्ट्रा बॉल्स और तीन गोल्डन रेज़ बेरी अर्जित करने के लिए सीमित समय वाली रिसर्च पूरा करें!
Pokémon GO खेलते समय कृपया अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंट में बदलाव हो सकते हैं। अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए ऑप्ट-इन करें और हमारे ईमेल की सदस्यता लें।
—Pokémon GO टीम