अपना रूट चुनें: संध्या की सैर
बुधवार, 23 सितंबर, सुबह 10:00 बजे से सोमवार, 28 सितंबर, शाम 8:00 बजे तक
अपना पथ चुनें सीमित समय वाली रिसर्च आपको इवेंट वाले हफ़्तों के अलावा अन्य हफ़्तों के दौरान Pokémon GO को अपने तरीके से एक्सप्लोर करने की स्वतंत्रता देता है।
‘अपना पथ चुनें सीमित समय वाली रिसर्च’ सप्ताह के दौरान, आप तीन रास्तों में से एक का चयन कर सकेंगे: एक्सप्लोर, कैच या बैटल! आपका चुनाव पूरे सप्ताह के सीमित समय वाली रिसर्च कार्यों और बोनस को निर्धारित करेगा।
अन्य ट्रेनर्स की तुलना में आपके पास रिसर्च के अलग-अलग अवसर हो सकते हैं।
Pokémon GO खेलते समय कृपया अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंट में बदलाव हो सकते हैं। अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए ऑप्ट-इन करें और हमारे ईमेल की सदस्यता लें।
—Pokémon GO टीम