सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
मई 2024 कम्युनिटी डे : बाउंस्वीट

ट्रेनर्स,

हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि बाउंस्वीट मई कम्युनिटी डे के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा!

मई 2024 कम्युनिटी डे : बाउंस्वीट

स्थानीय समयानुसार रविवार, 19 मई 2024, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

फ़ीचर्ड पोकेमॉन

बाउंस्वीट जंगली इलाकों में अधिक बार दिखाई देगा।*

* अगर आप खुशनसीब हुए, तो आपको एक शाइनी मिलेगा!

कम्युनिटी डे – स्पेशल रिसर्च स्टोरी

  • 1.00 अमरीकी डॉलर (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य) में, आप बाउंस्वीट कम्युनिटी डे पर स्पेशल रिसर्च स्टोरी तक पहुंच सकेंगे।
  • स्पेशल रिसर्च स्टोरी के लिए टिकट कब उपलब्ध होंगे, इसके लिए तैयार रहें।
  • मत भूलिए: अब आप टिकट खरीदने और अपने किसी भी ऐसे दोस्त को गिफ़्ट में दे सकते हैं जिसके साथ आपने बहुत अच्छे दोस्त या उससे उच्च दोस्ति का लेवल हासिल कर लीया है।
  • टिकट गिफ़्ट में देने के लिए, इन-गेम शॉप में स्पेशल रिसर्च टिकट पर टैप करें, फिर खरीदें बटन के बजाय गिफ़्ट बटन पर टैप करें।

टिकट वापसी योग्य नहीं हैं (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अधीन)। कृपया ध्यान दें कि इस स्पेशल रिसर्च में इन-गेम मेडल शामिल नहीं होगा।

*कुछ प्रतिबंध लागू हैं। यदि प्राप्तकर्ता ने एक स्पेशल रिसर्च टिकट खरीदा है या उसे पहले ही गिफ़्ट में मिल चुका है तो गिफ़्ट पूरा नहीं किया जा सकता है।

इवेंट बोनस

  • पोकेमॉन को पकड़ने के लिए 2× कैंडी।
  • ईवेंट के दौरान इनक्यूबेटरों में अंडे रखे जाने पर 1/4 हैच दूरी।
  • लेवल 31 और उससे ऊपर के ट्रेनर्स के लिए पोकेमॉन पकड़ने से कैंडी XL पाने का 2× मौका।
  • इवेंट के दौरान सक्रिय अट्रैक्ट मॉड्यूल तीन घंटे तक चलेगी।
  • इवेंट के दौरान सक्रिय इंसेंस (दैनिक एडवेंचर इंसेंस को छोड़कर) तीन घंटे तक चलेगी।
  • सरप्राइज़ के लिए कम्युनिटी डे के दौरान कुछ स्नैपशॉट लें!
    दिन के लिए एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रे़ड, दिन के अधिकतम दो ट्रेड किये जा सकते हैं।
    ट्रेड के लिए 50% कम स्टारडस्ट की आवश्यकता होगी।“
*हालांकि अधिकांश बोनस केवल तीन घंटे की इवेंट अवधि के दौरान सक्रिय होते हैं, ये बोनस स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक सक्रिय रहेंगे।

कम्युनिटी डे के बाद बोनस रेड बैटल

स्थानीय समयानुसार रविवार, 19 मई 2024, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

तीन घंटे के कम्युनिटी डे ईवेंट समाप्त होने के बाद, ट्रेनर स्पेशल फ़ोर-स्टार रेड बैटल में भाग लेने में सक्षम होंगे। इनमें से किसी एक रेड में जीत का दावा करने से उस जिम के आसपास अधिक बाउंस्वीट दिखाई देंगे, जिसने 30 मिनट तक रेड की मेजबानी की थी!

फ़ोर स्टार रेड बैटल

डांसीरीनी फ़ोर-स्टार रेड में दिखाई देगा!

आप केवल रेड पास और प्रीमियम बैटल पास का उपयोग करके इन रेड में शामिल हो सकते हैं। इन रेड बैटल में शामिल होने के लिए रिमोट रेड पास का उपयोग नहीं किया जा सकता।

फ़ोर स्टार रेड बैटल को पूरा करने के लिए बोनस

एक बार जब आप डांसीरीनी के खिलाफ फ़ोर स्टार रेड बैटल सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं, तो अतिरिक्त बाउंस्वीट उस जिम के चारों ओर दिखाई देगा जिसने 30 मिनट के लिए रेड को होस्ट किया था। अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकती है!*

*इन परिस्थितियों में दिखाई देने वाले बाउंस्वीट के पास शाइनी पोकेमॉन के रूप में प्रदर्शित होने का वही मौका होगा जो फरवरी कम्युनिटी डे की तीन घंटे की ईवेंट अवधि के दौरान दिखाई देता है।

फ़ील्ड रिसर्च

मई में कम्युनिटी डे थीम पर आधारित फील्ड रिसर्च उपलब्ध होगी! बाउंस्वीट को पकड़ें और स्टार डस्ट, ग्रेट बॉल्स, तथा बाउंस्वीट के साथ अतिरिक्त मुलाकात आदि जैसे रिवॉर्ड अर्जित करें!

पोकेस्टॉप शोकेस

बाउंस्वीट कम्युनिटी डे के दौरान विभिन्न पोकेस्टॉप पर शोकेस पर नज़र रखें!

पोकेमॉन गो वेब स्टोर कम्युनिटी डे बंडल

दस अल्ट्रा बॉल्स, एक एलीट चार्ज्ड टीएम और एक स्पेशल रिसर्च स्टोरी टिकट युक्त एक अल्ट्रा कम्युनिटी डे बॉक्स, इवेंट के दौरान Pokémon GO Web Store पर US$4.99 में उपलब्ध होगा।

इवेंट बंडल

इस इवेंट के दौरान दो कम्यूनिटी डे बंडल उपलब्ध होंगे।

1,350 पोकेकॉइन के लिए, आपको 50 अल्ट्रा बॉल, पांच सुपर इनक्यूबेटर, एक एलीट चार्ज्ड TM और पांच लकी एग्स मिलेंगे।
480 पोकेकॉइन के लिए, आपको 30 अल्ट्रा बॉल, एक इंसेंस, तीन सुपर इनक्यूबेटर और एक अट्रैक्ट मॉड्यूल मिलेगा।

इनमें से किसी एक बंडल को प्राप्त करने के लिए [इन-गेम शॉप](https://pokemon-go .onelink.me/nBRb/id5kpi1f) देखें!

स्टिकर

आप पोकेस्टॉप्स को घुमाकर, गिफ़्ट खोलकर और इन-गेम शॉप से ​​खरीदकर इवेंट-थीम वाले स्टिकर पा सकेंगे।

शामिल होने के लिए अन्य ट्रेनर की तलाश है?

यदि आप कम्युनिटी डे पर ट्रे़ड करने, बैटल करने या रेड बैटल में शामिल होने के लिए अपने क्षेत्र में अन्य ट्रेनर्स की तलाश कर रहे हैं, तो हमारे कम्युनिटी डे मैप को देखें!

कम्युनिटी पार्क की खोज करके, आप अपने शहर में ऐसे क्षेत्र पा सकते हैं जो कम्युनिटी डे के लिए ऐतिहासिक रूप से लोकप्रिय स्थान हैं—ये पार्क ताज़ी हवा का आनंद लेते हुए आपके स्थानीय समुदाय के साथ खेलने के लिए एक मज़ेदार जगह हो सकते हैं।* हमें उम्मीद है कि यह मानचित्र उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो अन्य ट्रेनर्स से मिलना चाहते हैं!<p2/
*लोकप्रिय स्थान केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए प्रदान किए जाते हैं। Niantic इन स्थानों पर आधिकारिक या अनौपचारिक इवेंटों की मेजबानी या संचालन नहीं कर रहा है। कृपया Niantic खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें।

कम्युनिटी एम्बेसडर सक्रियण
कम्युनिटी लीडर सक्रियण
लोकप्रिय पार्क

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।