सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
फ़ैंसी दोस्त इवेंट के दौरान बर्फ़ाखोर का Pokémon GO में आगमन!

फ़ैंसी दोस्त

बुधवार, 6 अगस्त, सुबह 10:00 बजे से मंगलवार, 12 अगस्त, 2025, स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक

पोकेमॉन आगमन

वर्म पोकेमॉन बर्फ़ाखोर और उसका विकसित रूप, बर्फ़ामॉथ, Pokémon GO में अपना आगमन करेंगे!

  • आप बर्फ़ाखोर को अपना पार्टनर बनाकर 10 हार्ट अर्जित करने के बाद बर्फ़ाखोर को बर्फ़ामॉथ में विकसित करने के लिए 400 बर्फ़ाखोर कैंडी का उपयोग कर सकते हैं। आप केवल रात में ही बर्फ़ाखोर को बर्फ़ामॉथ में विकसित कर सकते हैं।

इवेंट बोनस

  • अंडे हैच करने पर 2× XP.
  • प्रतिदिन एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेड।
  • Pokémon GO में पहली बार आपको शाइनी मूशीमूशी भी मिल सकता है - अगर आप भाग्यशाली हुए तो!
  • टीम प्ले से मूशीमूशी के मिलने की संभावना बढ़ जाएगी!
  • गिफ़्ट खोलने, पोकेमॉन का ट्रेड करने, या रेड, जिम, या ट्रेनर बैटल में एक साथ लड़ने से दोस्ती का लेवल सामान्य से अधिक तेजी से बढ़ेगा!

जंगल में मुलाकात

निम्नलिखित पोकेमॉन जंगल में अधिक बार दिखाई देंगे।

आबरा*
जियोडूड*
कवरीटल*
शेलमेट*
रूहट्री*

कुछ ट्रेनर्स की मुलाकात इनसे भी हो सकती है!

अलोला जियोडूड*

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

अंडे

निम्नलिखित पोकेमॉन 7 किमी अंडों से निकलेंगे।

7 किमी अंडे
गलारियन फ़ारफ़ेच*
शैताम*
बर्फ़ाखोर
कोयलाइट*

इवेंट समाप्त होने के बाद भी बर्फ़ाखोर 5 किमी अंडे से निकल सकता है।

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी हैच हो सकता है!

फ़ील्ड रिसर्च टास्क रिवॉर्ड

इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात अर्जित करने के लिए फ़ील्ड रिसर्च टास्क पूरा करें।

सीमित समय वाली रिसर्च

दो निःशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च अवसर उपलब्ध होंगे।

सीमित समय वाली रिसर्च रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • एक लकी एग
  • बर्फ़ाखोर और मूशीमूशी सहित इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात
  • और अधिक!
कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की सीमा होती है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए और उनके रिवॉर्ड का दावा मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

सशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च

US$1.99 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर, आप इवेंट के खास सीमित समय वाली रिसर्च तक पहुंच सकेंगे।

सीमित समय वाली रिसर्च रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • एक लकी एग
  • एक स्टार पीस
  • बर्फ़ाखोर, मूशीमूशी और अन्य सहित इवेंट थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात!

ट्रेनर्स अपने किसी भी Pokémon GO दोस्त के लिए टिकट खरीदकर गिफ़्ट दे सकेंगे, जिसके साथ उन्होंने बहुत अच्छे दोस्त या उससे उच्च स्तर की दोस्ती का लेवल हासिल कर ली हो। कृपया ध्यान दें कि खरीदारी - जिसमें अन्य ट्रेनरों के लिए की गई खरीदारी भी शामिल है - रिफंडेबल नहीं है (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अतिरिक्त)। पोकेकॉइन से टिकट नहीं खरीदे जा सकते।

कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की सीमा होती है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए और उनके रिवॉर्ड का दावा मंगलवार, 12 अगस्त, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

Pokémon GO Web Store - फ़ैंसी दोस्त अल्ट्रा टिकट बॉक्स

फ़ैंसी दोस्त अल्ट्रा टिकट बॉक्स 1.99 अमेरिकी डॉलर (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर उपलब्ध होगा। इसमें एक इवेंट टिकट के अलावा पांच बोनस अल्ट्रा बॉल भी शामिल हैं, वह भी बिना किसी अतिरिक्त लागत के!

Pokémon GO Web Store पर इसे देखें!

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।