सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
शैडो कायोगर का शैडो रेड में आगमन! सुहाने दिन: टेक ओवर में जोवानी से मुकाबला कर शैडो गिराटीना को बचाएं!

सुहाने दिन - टेक ओवर

सोमवार, 11 अगस्त, सुबह 12:00 बजे से रविवार, 17 अगस्त, 2025, रात 11:59 बजे तक स्थानीय समय

इवेंट बोनस

  • टीम GO रॉकेट पोकेस्टॉप और गुब्बारों में अधिक बार दिखाई देगी।
  • आप चार्ज्ड TM का उपयोग करके शैडो पोकेमॉन को चार्ज्ड अटैक फ्रस्ट्रेशन को भूलने में मदद कर सकते हैं।
  • इवेंट के दौरान वन स्टार और थ्री स्टार शैडो रेड के माध्यम से पकड़े गए पोकेमॉन में अटैक, डिफ़ेंस और HP का व्यापक अंतर होगा।
  • Pokémon GO में पहली बार, आप शाइनी लिज़ूटेरा को भी हैच कर सकते हैं - यदि आप भाग्यशाली हुए तो!

शैडो गिराटीना को बचाएँ!

इस इवेंट के शुरुआत में स्पेशल रिसर्च को अनलॉक किया जाएगा। इसमें आगे बढ़ें और एक सुपर रॉकेट रेडार प्राप्त करें तथा जोवानी का पीछा करें!

आप इस स्पेशल रिसर्च का दावा Pokémon GO: सुहाने दिन के अंत तक 2 सितंबर 2025 को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:59 बजे तक कर सकते हैं।

शैडो रेड आगमन

शैडो कायोगर, शैडो रेड में अपनी शुरुआत करके Pokémon GO में वापस आएगा। इसके अलावा, Pokémon GO में पहली बार आप शाइनी शैडो कायोगर से भी मिल सकेंगे - यदि आप भाग्यशाली हैं!

शैडो कायोगर शनिवार, 16 अगस्त, 2025 को सुबह 6:00 बजे से रविवार, 17 अगस्त, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 10:00 बजे तक फ़ाइव स्टार शैडो रेड में दिखाई देगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेनर्स को इवेंट के दौरान प्रत्येक दिन जिम में फोटो डिस्क स्पिन करने से एक अतिरिक्त रेड पास प्राप्त होगा।

शैडो पोकेमॉन

टीम GO रॉकेट जूनियर - और उनके लीडर सिएरा, क्लिफ़ और आर्लो - अलग-अलग शैडो पोकेमॉन का उपयोग कर रहे हैं।

टीम GO रॉकेट ने निम्नलिखित पोकेमॉन को शैडो पोकेमॉन में भी बदल दिया है। टीम GO रॉकेट जूनियर को हराकर उन्हें बचाएँ!

शैडो स्टारयू
शैडो ऐरोबिन
शैडो चोंचपेकर
शैडो टस्कुला

शैडो रेड

नीचे दिए गए पोकेमॉन शैडो रेड में दिखाई देंगे! टीम GO रॉकेट के नियंत्रण में न आने वाले जिमों में भी अन्य रेड मारे जा सकते हैं।

वन-स्टार रेड
शैडो बेलस्प्राउट*
शैडो हापी*
शैडो टेडीलू*
शैडो नटल*

थ्री स्टार रेड
शैडो जिराफ़िरा
शैडो ऐब्सॉल*
शैडो रिमॉथ

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

फ़ील्ड रिसर्च टास्क रिवॉर्ड

इवेंट-थीम वाले फ़ील्ड रिसर्च कार्य उपलब्ध होंगे।

फास्ट TM, चार्ज्ड TM और रहस्यमय घटक अर्जित करने के लिए फ़ील्ड रिसर्च कार्यों को पूरा करें।

Collection Challenge

एक इवेंट थीम वाला कलेक्शन चैलेंज आ रहा है!

XP और एक रॉकेट रेडार प्राप्त करने के लिए कलेक्शन चैलेंज को पूरा करें।

Pokémon GO Web Store

इवेंट के दौरान Pokémon GO Web Store पर एक टीम GO रॉकेट बॉक्स उपलब्ध होगा! इस सौदे में टीम GO रॉकेट के साथ मुलाकात में मदद के लिए सात रॉकेट रेडार, सात प्रीमियम बैटल पास, सात अल्ट्रा बॉल और सात सिल्वर पाइनऐप बेरीज शामिल होंगे, जिनकी कीमत 9.99 अमेरिकी डॉलर (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) होगी!

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।