फ़ैशन रेड दिवस
शनिवार, 4 अप्रैल, 2026, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (स्थानीय समयानुसार)
इवेंट बोनस
- फैशनेबल पोशाक पहने हुए निम्नलिखित पोकेमॉन रेड में अधिक बार दिखाई देंगे: बटरफ़्री, डिगलेट, ड्रैगनाइट, वूपर, स्नीज़ल, कर्लिया, ऐब्सॉल, शिंक्स, क्रोगंक, ब्लिट्ज़्ल और मिंचीनो।
- जिम फोटो डिस्क घुमाकर छह तक मुफ्त रेड पास पाएँ।
- रेड में अधिक बार दिखाई देने वाले इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के शाइनी होने की संभावना भी अधिक होती है।
- रिमोट रेड पास की सीमा शुक्रवार, 3 अप्रैल, 2026 को शाम 5:00 बजे से शनिवार, 4 अप्रैल, 2026 को रात 8:00 बजे पीडीटी तक बढ़कर 20 हो जाएगी। ।
इवेंट का टिकट
अमेरिकन $4.99 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर, आप एक टिकट खरीद सकते हैं जो निम्नलिखित बोनस प्रदान करता है।
- जिम फोटो डिस्क घुमाकर 14 रेड पास तक पाएँ
रेड बैटल से रेयर कैंडी XL मिलने की बढ़ी संभावना। - रेड बैटल से 50% अधिक XP
- रेड बैटल से 2× स्टार डस्ट
ये बोनस शनिवार, 4 अप्रैल, 2026 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रभावी रहेंगे।
ट्रेनर अपने उन सभी Pokémon GO दोस्तों को टिकट खरीदकर गिफ़्ट में दे सकेंगे जिनके साथ उन्होंने ‘बहुत अच्छे दोस्त’ या उससे अधिक का दोस्ती का लेवल हासिल कर लिया है। कृपया ध्यान दें कि खरीदारी - जिसमें अन्य ट्रेनरों के लिए की गई खरीदारी भी शामिल है - रिफंडेबल नहीं है (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अतिरिक्त)। पोकेकॉइन से टिकट नहीं खरीदे जा सकते।
Pokémon GO Web Store – फ़ैशन रेड दिवस अल्ट्रा टिकट बॉक्स
फ़ैशन रेड दिवस अल्ट्रा टिकट बॉक्स 4.99 अमेरिकी डॉलर (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) में उपलब्ध होगा और इसमें एक इवेंट टिकट और एक बोनस प्रीमियम बैटल पास शामिल है!
इसे जल्द ही Pokémon GO Web Store पर देखें!
Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।
—Pokémon GO टीम