फ़ायर एंड आइस हैच डे
शनिवार, 8 अगस्त, 2026, सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (स्थानीय समयानुसार)
फ़ीचर्ड पोकेमॉन
2 किमी के अंडों से स्मूचम और मैग्बी के हैच होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। साथ ही, शाइनी स्मूचम और शाइनी मैग्बी के निकलने की संभावना भी बढ़ जाएगी!
अगर आपकी किस्मत अच्छी रही, तो आप 5 किमी के अंडे से लार्वेस्टा हैच कर सकते हैं!*
इवेंट बोनस
- अंडे सेने पर 2 गुना कैंडी पाएँ*
- हैच करने की दूरी आधी*
- शाइनी स्मूचम और शाइनी मैग्बी के हैच होने बढ़ी संभावना
- पोकेस्टॉप घुमाने से 2 किमी के अंडे मिलने की बढ़ी संभावना
सीमित समय वाली रिसर्च
इस इवेंट के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया सीमित समय वाली रिसर्च प्रोग्राम, जिसके तहत एक इन्क्यूबेटर और XP प्रदान किया जाएगा, नि:शुल्क उपलब्ध होगा!
कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की समय सीमा समाप्त हो जाती है। सीमित समय वाली रिसर्च से संबंधित कार्यों को पूरा करना और उनके रिवॉर्ड का दावा करना शनिवार, 8 अगस्त, 2026 को शाम 5:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) से पहले अनिवार्य है।
Pokémon GO खेलते समय कृपया अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंट में बदलाव हो सकते हैं। अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए ऑप्ट-इन करें और हमारे ईमेल की सदस्यता लें।
—Pokémon GO टीम