सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
Pokémon GO Tour : युनोवा के लिए तैयार हो जाइए! नये विवरण सामने आये!

ट्रेनर्स,

हम Pokémon GO Tour : युनोवा के शुरू होने से बस कुछ ही दिन दूर हैं! इससे पहले कि आप युनोवा से प्रेरित साहसिक यात्रा पर निकलें, हमारे पास आपके साथ साझा करने के लिए कुछ और रोमांचक अपडेट हैं। नवीनतम GO टूर खबर के लिए आगे पढ़ें!

Pokémon GO Tour : युनोवा में क्या आ रहा है, देखिये!

नया संगीत, अवतार आइटम, और भी बहुत कुछ!

नए संगीत के विश्व प्रीमियर का अनुभव लें

Pokémon Black Version, Pokémon White Version, Pokémon Black Version 2 और Pokémon White Version 2 से प्रेरित नए संगीत के लिए तैयार हो जाइए! यह संगीत पोकेमॉन वीडियो गेम शृंखला के संगीतकार और पोकेमॉन कंपनी के मुख्य क्रिएटिव फेलो जुनिची मासुदा द्वारा रचित है! आप मैप पर चलते समय, पोकेमॉन पकड़ते समय, रेड बैटल करते समय, तथा गेम लोड करते समय नया संगीत सुन सकेंगे!

रेशिरैम या ज़ेक्रोम? नए स्पेशल रिसर्च में अपना इवेंट बैज​ चुनें

Pokémon GO Tour : युनोवा - ग्लोबल के दौरान, ट्रेनर्स दो इवेंट बैज, ब्लैक वर्ज़न (रेशिरैम) व्हाइट वर्ज़न (ज़ेक्रोम) के बीच चयन कर सकेंगे। आपके द्वारा चुना गया बैज कुछ रिवॉर्ड और बोनस निर्धारित करेगा!

इन बोनस का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, ग्लोबल इवेंट स्पेशल रिसर्च स्टोरी “ये तो बस शुरुआत है” को शुरू करना सुनिश्चित करें और जब यह उपलब्ध हो जाए तो अपना इवेंट बैज चुनें। यह स्पेशल रिसर्च स्थानीय समयानुसार शनिवार, 1 मार्च 2025 को प्रातः 10:00 बजे उपलब्ध होगा।

ब्लैक वर्ज़न (रेशिरैम) बैज चुनने वाले ट्रेनर्स के लिए:

  • रेशिरैम थीम वाले स्पेशल रिसर्च रिवॉर्ड प्राप्त करें।
  • फ़ाइव स्टार रेड में ब्लैक क्यूरेम को हराने के बाद मिलने वाले सभी क्युरेम को चार्ज्ड अटैक ग्लेशीएट आता होगा।

व्हाइट वर्ज़न (ज़ेक्रोम) बैज चुनने वाले ट्रेनर्स के लिए:

  • ज़ेक्रोम-थीम वाले स्पेशल रिसर्च रिवॉर्ड प्राप्त करें।
  • फ़ाइव स्टार रेड में व्हाइट क्यूरेम को पराजित करने के बाद मिलने वाले सभी क्युरेम को चार्ज्ड अटैक ग्लेशीएट आता होगा।

आपके द्वारा चयनित बैज में और भी अधिक शक्ति हो सकती है… इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहें!

Pokémon GO Tour : युनोवा - न्यू ताइपे सिटी या Pokémon GO गो टूर : युनोवा - लॉस एंजिल्स में भाग लेने वाले टिकट धारक ट्रेनर्स बैज का चयन नहीं करेंगे - फ़ाइव स्टार रेड में ब्लैक क्यूरेम और व्हाइट क्यूरेम को हराने के बाद मिलने वाले सभी क्यूरेम को चार्ज्ड अटैक ग्लेशीएट आने की गारंटी दी जाएगी!

पहली झलक : सभी नए अवतार आइटम जिन्हें आप Pokémon GO Tour : युनोवा के दौरान एकत्र कर सकते हैं!

सभी ट्रेनर्स मुफ़्त टूर पास में पहले रिवॉर्ड के रूप में GO Tour 2025 टी को अनलॉक कर सकते हैं! जो ट्रेनर टूर पास डिलक्स में अपग्रेड करते हैं, वे आगे बढ़ने पर रिवॉर्ड के रूप में क्यूरेम हेलमेट अनलॉक कर सकते हैं।

टूर पास और इसका उन्नत संस्करण, टूर पास डीलक्स, स्थानीय समयानुसार सोमवार, 24 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से रविवार, 2 मार्च को शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा। आप इन अवतार वस्तुओं और टूर पास में अन्य सभी रिवॉर्डों का दावा स्थानीय समयानुसार रविवार, 9 मार्च, 2025 को शाम 6:00 बजे तक कर सकते हैं।

निम्नलिखित अवतार आइटम सोमवार, 24 फरवरी 2025 से इन-गेम शॉप में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।

  • ब्लैक क्यूरेम विंग
  • व्हाइट क्यूरेम बैग

शाइनी मेलोएटा टी-शर्ट नए मास्टरवर्क रिसर्च में रिवॉर्ड के रूप में उपलब्ध होगी, जो स्थानीय समयानुसार सोमवार, 24 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से रविवार, 2 मार्च को शाम 6:00 बजे तक इन-गेम शॉप से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। मास्टरवर्क रिसर्च की समयसीमा समाप्त नहीं होती है, इसलिए आप इसे अपनी गति से पूरा कर सकते हैं!

अंत में, आप अपने युनोवा उत्सव को बढ़ाने के लिए युनोवा मार्ग इवेंट ऐड-ऑन खरीद सकते हैं! युनोवा मार्ग : रेड ऐड-ऑन के साथ, आपको रेड-थीम वाले बोनस और ब्लैक एंड व्हाइट पैंट अवतार आइटम मिलेगा। युनोवा मार्ग : हैच ऐड-ऑन में, आपको अंडे सेने-थीम वाले बोनस, पोकेमॉन मुलाकात और ब्लैक एंड व्हाइट हुडी अवतार आइटम मिलेंगे।

ये टिकटें स्थानीय समयानुसार सोमवार, 24 फरवरी को सुबह 10:00 बजे से रविवार, 2 मार्च, 2025 को शाम 6:00 बजे तक खरीदने के लिए उपलब्ध रहेंगी। ट्रेनर्स इनमें से केवल एक या दोनों टिकट खरीद सकते हैं। प्रत्येक टिकट में सीमित समय वाली रिसर्च टास्क, रिवॉर्ड और बोनस शामिल हैं।

न्यू Pokémon GO Tour : युनोवा स्टिकर

लॉस एंजिल्स और न्यू ताइपे सिटी में आयोजित Pokémon GO Tour : युनोवा इवेंट में टिकट धारक ट्रेनर्स, शुक्रवार, 21 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से रविवार, 23 फरवरी को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक पोकेस्टॉप और उपहारों से Pokémon GO Tour : युनोवा थीम वाले स्टिकर प्राप्त कर सकेंगे।

सभी ट्रेनर्स स्थानीय समयानुसार सोमवार, 25 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से रविवार, 2 मार्च को रात 8:00 बजे तक पोकेस्टॉप और उपहारों से Pokémon GO Tour : युनोवा-थीम वाले स्टिकर पा सकेंगे। ये स्टिकर स्थानीय समयानुसार शुक्रवार, 21 फरवरी को सुबह 9:00 बजे से रविवार, 2 मार्च को रात 8:00 बजे तक इन-गेम शॉप में भी उपलब्ध रहेंगे।

Pokémon GO टूर : युनोवा - लॉस एंजिल्स और न्यू ताइपे सिटी में

अपने इवेंट मैप का अभी पूर्वावलोकन करें!

आप पहले से ही कार्यक्रम मानचित्र डाउनलोड करके और उसे देखकर अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

रोज़ बाउल स्टेडियम पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुझाव

अपने दिन का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, हम ट्रेनर्स को सलाह देते हैं कि वे रोज बाउल स्टेडियम पहुंचने के लिए अपने सभी विकल्पों का पता लगाएं, जिसमें राइडशेयर और सार्वजनिक परिवहन भी शामिल है। रोज़ बाउल स्टेडियम पहुंचने के सर्वोत्तम तरीकों के बारे में अधिक जानकारी के लिए इवेंट FAQ पढ़ें।

Pokémon GO Tour : युनोवा - लॉस एंजिल्स से पहले रोज बाउल स्टेडियम में पार्किंग की सुविधा पहले से ही खरीदनी होगी। आयोजन के दिनों में सीमित पार्किंग उपलब्ध रहेगी। पार्किंग यहाँ खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।