सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
पैलडिया के टॉप चैंपियन की तरह बैटल करें!

ट्रेनर,

क्या आप पैलडिया के टॉप चैंपियन की तरह बैटल करने के लिए तैयार हैं? क्योंकि एक और GO बैटल वीकेंड शुरू होने ही वाला है!

GO बैटल वीकेंड खास इवेंट होते हैं जहां ट्रेनर सामान्य से ज़्यादा बैटल में हिस्सा ले सकते हैं. यह GO बैटल वीकेंड, Nintendo Switch पर Pokémon Scarlet और Pokémon Violet गेम के टॉप चैंपियन गीता से प्रेरित है!

बैटल करने से जुड़ी अपनी शानदार रणनीतियां दिखाने के लिए तैयार हो जाएं, ट्रेनर. चलें, शुरू करें!

GO बैटल वीकेंड: गीता

लोकल समय के अनुसार शनिवार, 7 अक्टूबर, रात 12:00 बजे से रविवार, 8 अक्टूबर, 2023, रात 11:59 बजे तक

बोनस

जीत के रिवॉर्ड से 4× स्टारडस्ट. (इसमें एंड-ऑफ़-सेट रिवॉर्ड शामिल नहीं है और इसे मास्टर लीग रोटेशन हफ़्तों से मिले 3× स्टारडस्ट बोनस के साथ जोड़ा नहीं जाएगा.)
हर दिन खेले जा सकने वाले सेट की अधिकतम संख्या को पांच से बढ़ाकर 20 कर दिया जाएगा—जिसमें कुल 100 बैटल होंगे—जिसे हर दिन लोकल समय के अनुसार रात 12:00 बजे से रात 11:59 बजे तक खेला जा सकेगा.
फ़्री बैटल-थीम वाले सीमित समय वाली रिसर्च उपलब्ध होगी. रिवॉर्ड में 'गीता-स्टाइल दस्ताने' अवतार आइटम शामिल होगा.
स्टारडस्ट, रेयर कैंडी XL और एक स्टार पीस रिवॉर्ड देने वाले बैटल-आधारित सीमित समय वाली रिसर्च का एक टिकट अमरीकी $1.00 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समकक्ष मूल्य) पर उपलब्ध होगा।*
*ट्रेनर अपने उन सभी Pokémon GO दोस्तों के लिए टिकट खरीदकर उन्हें गिफ़्ट कर सकते हैं जिनके साथ उन्होंने दोस्ती के स्तर में 'बहुत अच्छा दोस्त' या उससे ऊपर का लेवल प्राप्त किया है. कृपया ध्यान दें कि की गई खरीदारियों—दूसरे ट्रेनर के लिए की गई खरीदारियों सहित—का रिफ़ंड नहीं किया जाता है (ये लागू कानून और सेवा की शर्तों में पहले से सेट एक्सेप्शन के अधीन हैं). पोकेकॉइन से टिकट नहीं खरीदे जा सकते हैं.
ज़रूरी: कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च का समय खत्म हो गया है. रिवॉर्ड पाने के लिए, इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े टास्क पूरे करने होंगे और रिवॉर्ड को लोकल समय के अनुसार रविवार 8 अक्टूबर 2023, रात 11:59 बजे तक क्लेम करना होगा.
*कृपया ध्यान दें कि यह सीमित समय वाली रिसर्च टिकट लोकल समय के अनुसार सिर्फ़ शनिवार 7 अक्टूबर 2023, रात 12:00 बजे से रविवार, 8 अक्टूबर 2023, रात 11:59 बजे तक इन-गेम शॉप में ही उपलब्ध होगा. सीमित समय वाली रिसर्च पाने के लिए, आपको लोकल समय के अनुसार शनिवार 7 अक्टूबर 2023, रात 12:00 बजे से रविवार, 8 अक्टूबर 2023, रात 11:59 बजे के बीच किसी भी वक्त Pokémon GO को खोलना होगा.

सक्रीय लीग

ये लीग सक्रीय होंगे.

  • ग्रेट लीग
  • अल्ट्रा लीग
  • मास्टर लीग

GO बैटल वीकेंड: गीता के दौरान रिवॉर्ड में बदलाव

GO बैटल वीकेंड: गीता के दौरान, GO बैटल लीग प्रीमियम ट्रैक में ये बदलाव किए जाएंगे.

  • 31 या उससे ऊपर के लेवल वाले ट्रेनर के एक सेट में उनकी दूसरी जीत के लिए गारंटी के साथ रेयर कैंडी XL.
  • 30 या उससे कम के लेवल वाले ट्रेनर के एक सेट में उनकी दूसरी जीत के लिए गारंटी के साथ रेयर कैंडी.
  • बेसिक रिवॉर्ड ट्रैक की तुलना में बेहतर स्टारडस्ट रिवॉर्ड.
  • प्रीमियम ट्रैक रिवॉर्ड का क्रम फिर से सेट किया जाएगा.

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।