विलो का बर्थडे रिसर्च
मंगलवार, 21 जुलाई, 2026, सुबह 10:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक (स्थानीय समयानुसार)
पोकेमॉन आगमन
प्रोफ़ेसर विलो के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, फ़ील्ड रिसर्च, सीमित समय वाली रिसर्च, स्नैपशॉट सरप्राइज़ और रेड में एक नया कॉस्ट्यूम वाला पोकेमॉन दिखाई देगा!
- प्रोफ़ेसर विलो का सहायक पिकाचू *
*अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको शायद कोई शाइनी पोकेमॉन या टीम लीडर के लिए खास बैकग्राउंड वाला पोकेमॉन भी मिल जाए!
सीमित समय वाली रिसर्च
एक निःशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च काअवसर उपलब्ध होगा।
सीमित समय वाली रिसर्च के रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।
- प्रोफ़ेसर विलो के सहायक पिकाचू के साथ मुलाकातें *
- 1 लकी एग
- 1 स्टार पीस
- और बहुत कुछ!
*अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको एक शाइनी पोकेमॉन भी मिल सकता है!
कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की समय सीमा समाप्त हो रही है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से संबंधित कार्यों को पूरा करना और उनके रिवॉर्ड का दावा करना सोमवार, 27 जुलाई, 2026 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले अनिवार्य है।
फ़ील्ड रिसर्च
इवेंट-थीम पर आधारित फ़ील्ड रिसर्च उपलब्ध होगी! फ़ील्ड रिसर्च के टास्क पूरे करके आप पोकेकॉइन, लकी एग, प्रोफ़ेसर विलो के सहायक पिकाचू के साथ अतिरिक्त मुलाकातें जैसे और भी ढेर सारे रिवॉर्ड जीत सकते हैं!
Pokémon GO खेलते समय कृपया अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंट में बदलाव हो सकते हैं। अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए ऑप्ट-इन करें और हमारे ईमेल की सदस्यता लें।
—Pokémon GO टीम