इंसेंस डे : लौसीडो
स्थानीय समयानुसार रविवार, 26 मई 2024 सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
फ़ीचर्ड पोकेमॉन
लौसीडो इंसेस से आकर्षित होंगे!
आपको शाइनी लौसीडो से ज़्यादा मुलाकात करने का मौका है!
इवेंट बोनस
- इंसेंस से लौसीडो के आकर्षित होने की ज़्यादा संभावना है।
- शाइनी लौसीडो से मुलाकात करने के ज़्यादा मौके।
- इवेंट के दौरान सक्रिय होने पर दैनिक एडवेंचर इंसेंस दोगुनी समय तक चलती है।
इंसेंस मुलाकात : ग्रास टाइप पोकेमॉन
निम्नलिखित पोकेमॉन स्थानीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे, दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक इंसेंस की ओर आकर्षित होंगे।
हिसुइ वोल्टॉर्ब*
उलझारा*
बीजम्प*
रूटिलि*
रूहट्री*
निन्नीमश*
इंसेंस मुलाकात : स्टील टाइप पोकेमॉन
निम्नलिखित पोकेमॉन स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे, दोपहर 2:00 बजे से शाम 3:00 बजे और शाम 4:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक इंसेंस की ओर आकर्षित होंगे।
गलार म्याउथ*
मैग्नेमाइट*
आइरोबिल*
बलडम*
ढालाटॉप्स*
टोगेडेमारू
इवेंट बंडल
इन-गेम शॉप में एक इंसेंस सहित एक इवेंट-एक्सक्लूसिव 1 पोकेकॉइन बंडल उपलब्ध होगा।
फ़ील्ड रिसर्च टास्क रिवॉर्ड
इंसेंस डे-थीम वाला फील्ड रिसर्च उपलब्ध होगा! ग्रास टाइप और स्टील टाइप के पोकेमॉन को पकड़कर स्टार डस्ट, पाइनएप बेरीज, अल्ट्रा बॉल और ग्रेट बॉल जैसे पुरस्कार अर्जित करें!
Pokémon GO खेलते समय कृपया अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंट में बदलाव हो सकते हैं। अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए ऑप्ट-इन करें और हमारे ईमेल की सदस्यता लें।
—Pokémon GO टीम