सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
पोकेमॉन कंसीयर सेलीब्रेशन इवेंट के दौरान Pokémon GO के साथ रिलैक्स करें!

एनिमेशन “पोकेमॉन कंसीयर”, दक्षिण द्वीप के एक पोकेमोन रिसोर्ट की कहानी है, जहां एक नई कंसीयर हारू, मेहमान पोकेमॉन के साथ मिलकर, अपनी जिंदगी में आगे बढ़ती रहती है।
4 सितम्बर से, Netflix पर देखें नये एपिसोड का एक्सक्लूसिव टेलिकास्ट!
और जानने के लिए यहां क्लिक करें!

पोकेमॉन कंसीयर सेलीब्रेशन इवेंट

मंगलवार, 9 सितंबर, सुबह 10:00 बजे से रविवार, 14 सितंबर, 2025, स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक

पोकेमॉन आगमन

इस इवेंट के दौरान नए पोशाक वाले पोकेमॉन का आगमन होगा!

स्विमिंग ट्यूब लिये साइडक*

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

जंगल मुलाकातें

ट्रेनर्स को जंगल में स्विमिंग ट्यूब लिये साइडक*, सीलियार तथा अन्य पक्षियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप भाग्यशाली हुए, तो आपका सामना टिंलिंक्स* से हो सकता है!

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

इवेंट बोनस

  • 2× पोकेमॉन पकड़ने के लिए कैंडी।
  • आपका पार्टनर पोकेमॉन आपके लिए अधिक बार वस्तुएं लाएगा।
  • स्विमिंग ट्यूब लिये शाइनी साइडक से मुलाकात की बढ़ी संभावना
  • यदि आप भाग्यशाली हैं तो जंगल में मुलाकात से पकड़ी गई स्विमिंग ट्यूब लिये साइडक का एक इवेंट-थीम वाला स्पेशल बैकग्राउंड हो सकता है!

सरप्राइज़ मुलाकातें

मुस्कुराएं! जब आप इवेंट के दौरान स्नैपशॉट लेंगे तो आपको पोकेमॉन और पोकेमॉन कंसीयर में देखे गए पात्रों के साथ एक आश्चर्यजनक मुलाकात हो सकती है!

रेड

निम्नलिखित पोकेमॉन रेड में दिखाई देंगे।

वन-स्टार रेड
पिकाचू*
मैजिकार्प*
टिंलिंक्स*

थ्री स्टार रेड
आर्केनाइन
ड्रैगनाइट
एक्सरेशर

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

फ़ील्ड रिसर्च

इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात अर्जित करने के लिए फ़ील्ड रिसर्च टास्क पूरा करें।

सीमित समय वाली रिसर्च

पोकेमॉन को पकड़ने और जंगल में पोकेमॉन के स्नैपशॉट लेने पर केंद्रित सीमित समय वाली रिसर्च पूरे इवेंट के दौरान उपलब्ध रहेगा!

स्टार डस्ट अर्जित करने के लिए कार्य पूरे करें, इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन से मुलाकात करें, और भी बहुत कुछ!

कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की सीमा होती है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए और उनके रिवॉर्ड का दावा रविवार, 14 सितंबर, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

सशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च

4.99 अमेरिकी डॉलर (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) में, आप इवेंट का खास सीमित समय वाली रिसर्च तक पहुंच पाएंगे।

सीमित समय वाली रिसर्च रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • 5,000 स्टार डस्ट
  • एक इवेंट-थीम वाला अवतार पोज़
  • स्विमिंग ट्यूब लिये साइडक से मुलाकात
  • और बहुत कुछ!

ट्रेनर अपने किसी भी Pokémon GO मित्र के लिए टिकट खरीदकर गिफ़्ट दे सकेंगे, जिसके साथ उन्होंने बहुत अच्छे दोस्त या उससे उच्च स्तर की दोस्ती का लेवल प्राप्त कर ली हो। कृपया ध्यान दें कि खरीदारी - जिसमें अन्य ट्रेनरों के लिए की गई खरीदारी भी शामिल है - रिफंडेबल नहीं है (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अतिरिक्त)। पोकेकॉइन से टिकट नहीं खरीदे जा सकते।

कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की सीमा होती है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए और उनके रिवॉर्ड का दावा रविवार, 14 सितंबर, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

नया अवतार आइटम

निम्नलिखित नया अवतार आइटम इस इवेंट के दौरान इन-गेम शॉप में मुफ्त में उपलब्ध होगा और इवेंट समाप्त होने के बाद भी उपलब्ध रहेगा!

Pokémon Concierge हारू की अलोहा शर्ट

स्टिकर

आप पोकेस्टॉप को घुमाकर और गिफ़्ट खोलकर इवेंट-थीम वाले स्टिकर प्राप्त कर सकेंगे।

Pokémon GO खेलते समय कृपया अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सतर्क रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंट में बदलाव हो सकते हैं। अपडेट रहने के लिए सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें, पुश नोटिफिकेशन पाने के लिए ऑप्ट-इन करें और हमारे ईमेल की सदस्यता लें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।