सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO Festख़बरेंसीजनइवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरEvent Ticketingऑफ़र रिडीम करेरिवॉर्ड रोड
GO Festख़बरेंसीजनइवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरEvent Ticketingऑफ़र रिडीम करेरिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
दृढ़ संकल्प: टेक ओवर के दौरान शैडो इंकार्नेशन फ़ॉर्म लैंडोरस और अन्य को बचाएं!

दृढ़ संकल्प: टेक ओवर

गुरुवार, 30 अप्रैल, 2026, रात 12:00 बजे से सोमवार, 4 मई, 2026, रात 8:00 बजे तक (स्थानीय समयानुसार)

इवेंट बोनस

टीम GO रॉकेट पोकेस्टॉप्स और गुब्बारों में अधिक बार दिखाई देगी।

आप चार्ज्ड TM का उपयोग करके शैडो पोकेमॉन को चार्ज्ड अटैक फ्रस्ट्रेशन से उबरने में मदद कर सकते हैं।

इस इवेंट के दौरान वन स्टार और थ्री स्टार शैडो रेड के माध्यम से पकड़े गए पोकेमॉन के अटैक, डिफ़ेंस और HP में अधिक भिन्नता होगी।

इसके अलावा, Pokémon GO में पहली बार, आप 12 किमी के अंडों से शाइनी वरूम को हैच कर पाएंगे - अगर आप भाग्यशाली रहे तो!

शैडो इंकार्नेशन फ़ॉर्म लैंडोरस को बचाएँ!

GO पास: दृढ़ संकल्प - टेक ओवर में प्रगति कर एक सुपर रॉकेट रेडार पाएँ और जोवानी का पीछा कर पकड़ लें!

आप बुधवार, 6 मई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:59 बजे तक GO पास से रिवॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं।

शैडो पोकेमॉन

टीम GO रॉकेट जूनियर - और उनके नेता सिएरा, क्लिफ़ और आर्लो - अलग-अलग शैडो पोकेमॉन का उपयोग कर रहे हैं।

टीम GO रॉकेट ने निम्नलिखित पोकेमॉन को शैडो पोकेमॉन में भी बदल दिया है। उन्हें बचाने के लिए टीम GO रॉकेट जूनियर को हराएं!

शैडो हीलियॉप्टाइल*
शैडो ड्यूपिडर*
शैडो मोरलल*
शैडो स्टफ़ल*

*अगर आपकी किस्मत अच्छी रही, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

फ़ील्ड रिसर्च टास्क

इवेंट से संबंधित फ़ील्ड रिसर्च टास्क उपलब्ध होंगे!

फास्ट TM, चार्ज्ड TM और रहस्यमयी सामग्री अर्जित करने के लिए फ़ील्ड रिसर्च के कार्यों को पूरा करें।

GO पास और GO पास डीलक्स

GO पास एक निःशुल्क, सीमित समय वाला प्रगति ट्रैक है जो निर्दिष्ट अवधि के दौरान उपलब्ध होता है। GO पॉइंट इकट्ठा करके आप अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं और रिवॉर्ड जीत सकते हैं।

ट्रेनर्स को मंगलवार, 28 अप्रैल को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे स्वचालित रूप से GO पास: दृढ़ संकल्प – टेक ओवर मिल जाएगा। आप GO पॉइंट जमा कर सकते हैं और सोमवार, 4 मई को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक अतिरिक्त रिवॉर्ड पाने के लिए अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, से शनिवार, 2 मई, रात 12:00 बजे से सोमवार, 4 मई, शाम 7:59 बजे तक (स्थानीय समयानुसार) GO पॉइंट कमाने की कोई दैनिक सीमा नहीं है!

4.99 अमेरिकी डॉलर* में, ट्रेनर GO पास डीलक्स में अपग्रेड कर सकते हैं, जो GO पास का एक सशुल्क संस्करण है और बेहतर रिवॉर्ड और तेज़ प्रगति प्रदान करता है।

6.99 अमेरिकी डॉलर* में, ट्रेनर्स GO पास डीलक्स + 6 रैंक में अपग्रेड कर सकते हैं और रैंक 7 तक पहुंचने के लिए पर्याप्त GO पॉइंट स्वतः अर्जित कर सकते हैं।

GO पास डीलक्स में आगे बढ़ते हुए, आप फ्री GO पास और GO पास डीलक्स दोनों के सभी रिवॉर्ड क्लेम कर सकेंगे। आप किसी भी समय GO पास डीलक्स में अपग्रेड कर सकते हैं और पहले से अनलॉक किए गए रैंकों से रिवॉर्ड पाना जारी रख सकते हैं।

GO पास में अनलॉक किए गए रिवॉर्ड बुधवार, 6 मई को स्थानीय समयानुसार शाम 7:59 बजे समाप्त हो जाएंगे, इसलिए रिवॉर्ड समाप्त होने से पहले उन्हें क्लेम करना सुनिश्चित करें!

*सूचीबद्ध सभी कीमतें अमेरिकी डॉलर में हैं या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतलीकरण मूल्य में हैं।

फ़ीचर्ड पोकेमॉन और रिवॉर्ड

अपने GO पास को रैंक अप करने और निम्नलिखित रिवॉर्ड अर्जित करने के लिए पास टास्क पूरे करें।

  • बेलडम*, पॉन्यार्ड*, होनेज*, मेल्टन* और अन्य से मुलाकात!
  • एक सुपर रॉकेट रेडार
  • रहस्यमय चीजें और शैडो के टुकड़े

जो ट्रेनर्स GO पास डीलक्स में अपग्रेड करते हैं, वे निम्नलिखित रिवॉर्ड भी अर्जित कर सकते हैं।

  • स्टील-टाइप पोकेमॉन से और भी अधिक मुलाकातें
  • एक अतिरिक्त सुपर रॉकेट रडार
    और भी कई शानदार चीजें!

*अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

बड़ा माइल्स्टोन बोनस

अपने GO पास पर प्रमुख उपलब्धियां हासिल करें और निम्नलिखित बोनस अनलॉक करें।

टीयर 1

  • 2× कैच कैंडी

टीयर 2

  • टीम GO रॉकेट जूनियर को हराकर अधिक स्टारडस्ट अर्जित करें।

इवेंट के दौरान अपने GO पास: दृढ़ संकल्प – टेकओवर के लिए अतिरिक्त बोनस टास्क देखें!

Pokémon GO Web Store

GO पास का सशुल्क संस्करण, GO पास डीलक्स, जल्द ही Pokémon GO Web Store पर उपलब्ध होगा! Pokémon GO Web Store के माध्यम से खरीदा गया आपका GO पास डीलक्स, GO पास शुरू होते ही सक्रिय हो जाएगा।

जो ट्रेनर Pokémon GO Web Store GO पास डीलक्स: दृढ़ संकल्प – टेक ओवर या GO पास डीलक्स: दृढ़ संकल्प – टेक ओवर + 6 रैंक में अपग्रेड करते हैं, उन्हें गिफ़्ट के रूप में 10 अल्ट्रा बॉल, पांच मैक्स रिवाइव, एक प्रीमियम बैटल पास और पांच मैक्स दवा मिलेंगे।

या फिर अपग्रेड के साथ-साथ **GO पास डीलक्स: दृढ़ संकल्प– टेक ओवर+ 6 रैंक अल्ट्रा बॉक्स ** वाले वेब के खास ऑफर के साथ आवश्यक सामान भी जमा कर लें जिसमें खरीद के साथ गिफ़्ट के रूप में 20 अल्ट्रा बॉल, 10 मैक्स रिवाइव, 10 मैक्स दवा, दो प्रीमियम बैटल पास, एक इनक्यूबेटर और एक सुपर इनक्यूबेटर शामिल हैं!

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
Event Ticketing
ऑफ़र रिडीम करे
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Niantic ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।