समर मैराथन - हिम की चिंगारियाँ
मंगलवार, 4 अगस्त, 2026 को सुबह 10:00 बजे से सोमवार, 10 अगस्त, 2026 को शाम 8:00 बजे तक (स्थानीय समयानुसार)
फ़ीचर्ड पोकेमॉन
Pokémon GO में पहली बार, आप शाइनी स्नॉम से मिल सकेंगे—अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो! GO पास के टास्क पूरे करने पर आपको स्नॉम मिल सकता है। आप अंडों से भी स्नॉम को हैच कर सकते हैं।
आपको शाइनी पोनीटा, स्लग्मा, स्नोवर और वनिलाइट से मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी!
जंगल में मुलाकात
आपको जंगल में इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन मिल सकते हैं, जिनमें वलपिक्स*, अलोला वलपिक्स*, ग्राउलिथ*, स्वाइनब*, स्नोरंट* और अन्य शामिल हैं!
इस इवेंट के दौरान निम्नलिखित पोकेमॉन हर दूसरे दिन दिखाई देंगे।
पोनीटा* (4, 6, 8 और 10 अगस्त)
स्नोवर* (4, 6, 8 और 10 अगस्त)
स्लग्मा* (5, 7, 9 और 10 अगस्त)
वनिलाइट* (5, 7, 9 और 10 अगस्त)
इवेंट बोनस
अपने इवेंट GO पास पर बड़े माइलस्टोन तक पहुँचें और निम्नलिखित बोनस अनलॉक करें।
रैंक 10 से शुरू होने वाला टीयर 1 बोनस
- पोकेस्टॉप घुमाने पर 2 गुना XP मिलेगा
- GO पास डीलक्स: पोकेस्टॉप को स्पिन करने पर 3 गुना XP प्राप्त करें
रैंक 20 से शुरू होने वाला टीयर 2 बोनस
- इवेंट अवधि के दौरान अंडों को इन्क्यूबेटर में रखने पर अंडे हैच करने की दूरी आधी हो जाती है।
- GO पास डीलक्स: इवेंट अवधि के दौरान अंडों को इन्क्यूबेटर में रखने पर अंडे हैच करने की दूरी 1/4 हो जाती है
इस इवेंट के दौरान इस GO पास के लिए अतिरिक्त बोनस टास्क पर नज़र रखें!
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इवेंट GO पास के बारे में और जानें!
अंडे
निम्नलिखित पोकेमॉन 5 किमी के अंडों से निकलेंगे।
स्नीज़ल*
डारुमाका*
गलार डारुमाका*
सिज़्लीपीड*
स्नॉम*
फ़ील्ड रिसर्च टास्क रिवॉर्ड
इवेंच से संबंधित फ़ील्ड रिसर्च टास्क उपलब्ध होंगे।
इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन, जैसे कि पोनीटा, स्लग्मा, स्नोवर, वनिलाइट और अन्य से मिलने का मौका पाने के लिए फ़ील्ड रिसर्च टास्क पूरे करें!
सीमित समय वाली रिसर्च
एक निःशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च अवसर उपलब्ध होगा।
सीमित समय वाली रिसर्च रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।
- 16,800 XP
- मैराथन टोपी पहने पिकाचू से मुलाकात
नया अवतार आइटम
इस इवेंट के दौरान इन-गेम शॉप में निम्नलिखित अवतार आइटम मुफ्त में उपलब्ध होंगे।
10 नम्बर जर्सी
GO पास: समर मैराथन 2026
मंगलवार, 4 अगस्त, 2026 को सुबह 10:00 बजे से सोमवार, 10 अगस्त, 2026 को शाम 8:00 बजे तक (स्थानीय समयानुसार), समर मैराथन - हिम की चिंगारियाँ के लिए GO पास और GO पास डीलक्स Pokémon GO में उपलब्ध होंगे!
GO पास और GO पास डीलक्स
GO पास एक निःशुल्क, सीमित समय के लिए उपलब्ध प्रगति का साधन है। GO पॉइंट एकत्रित करके आप अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं और रिवॉर्ड अर्जित कर सकते हैं।
ट्रेनर्स को मंगलवार, 4 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे GO पास: समर मैराथन स्वतः प्राप्त हो जाएगा। आप सोमवार, 10 अगस्त, 2026 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक GO पॉइंट एकत्र कर सकते हैं और अतिरिक्त रिवॉर्ड प्राप्त करने के लिए अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं।
4.99 अमेरिकी डॉलर* में, ट्रेनर GO पास डीलक्स में अपग्रेड कर सकते हैं, जो GO पास का एक सशुल्क संस्करण है और बेहतर रिवॉर्ड और तेज़ प्रगति प्रदान करता है।
6.99 अमेरिकी डॉलर* में, ट्रेनर्स GO पास डीलक्स + 6 रैंक में अपग्रेड कर सकते हैं और रैंक 7 तक पहुंचने के लिए पर्याप्त GO पॉइंट स्वतः अर्जित कर सकते हैं।
GO पास डीलक्स में आगे बढ़ते हुए, आप मुफ़्त GO पास और GO पास डीलक्स दोनों के सभी रिवॉर्ड प्राप्त कर सकेंगे। आप किसी भी समय GO पास डीलक्स में अपग्रेड कर सकते हैं और पहले से अनलॉक किए गए रैंकों के रिवॉर्ड भी प्राप्त करते रहेंगे।
GO पास में अनलॉक किए गए रिवॉर्ड बुधवार, 12 अगस्त, 2026 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे समाप्त हो जाएंगे, इसलिए अपने रिवॉर्ड समाप्त होने से पहले उनका दावा करना सुनिश्चित करें!
फ़ीचर्ड पोकेमॉन और रिवॉर्ड
अपने GO पास को रैंक अप करने और निम्नलिखित रिवॉर्ड अर्जित करने के लिए पास टास्क पूरे करें।
- इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात
- स्टारडस्ट
- XP
- रेयर कैंडी
- अल्ट्रा बॉल्स
- और भी कई शानदार चीजें!
जो ट्रेनर GO पास डीलक्स में अपग्रेड करते हैं, वे निम्नलिखित रिवॉर्ड भी अर्जित कर सकते हैं।
- इवेंट से संबंधित और भी कई पोकेमॉन से मुलाकात का मौका!
- इंसेंस
- सिल्वर पाइनऐप बेरी
- रेयर कैंडी XL
- कैंडी XL
- और भी कई शानदार चीजें!
Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।
—Pokémon GO टीम