सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO वाइल्ड एरियाख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishहिन्दी
Pokéball icon
अपडेट
Pokémon GO अब हिंदी में भी l खास आयोजनों के साथ उत्सव मनाएं!

ट्रेनर,

हमें यह बताते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि Pokémon GO अब हिंदी भाषा में उप्लब्ध है!

चाहे आप अपना एडवेंचर अभी शुरू कर रहें हैं या आप मंझे हुए ट्रेनर हैं, हम आपको यह बताते हुए बहुत खुश हैं कि हम इस गेम को और अधिक लोगों के साथ जोड़ रहे हैं। हमारा उद्देश्य Pokémon GO के हिंदी-भाषा संस्करण को नियमित रूप से सुधारना और अपडेट करना है!

आगामी कार्यक्रमों के बारे में हिंदी में जानकारी यहां दी जाएगी: ब्लॉग, इंस्टाग्राम @PokemonGOAppIn, फेसबुक PokemonGOAppIN , ट्विटर @PokemonGOAppIn

Aao Khele Pokémon GO

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023, शाम 6:00 बजे से 14 अक्टूबर, 2023 को रात 8:00 बजे तक। स्थानीय समय।

Pokémon GO के हिंदी में लॉन्च का जश्न मनाने के लिए, हम भारत में सभी ट्रेनर्स के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

फ़ील्ड रिसर्च

आप फ़ील्ड रीसर्च के टास्क को पूरा कर सकते हैं जिससे नीचे दिए गए पोकेमॉन से मिलने का रिवॉर्ड मिलगा।

बल्बासॉर
चार्मैंडर
स्क्वर्टल
अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

कुछ फ़ील्ड रीसर्च टास्क में मेगा एनर्जी का रिवॉर्ड भी मिलता है!

वीनासॉर मेगा एनर्जी
चारिज़ार्ड मेगा एनर्जी
ब्लास्टॉइस मेगा एनर्जी

इसके अतिरिक्त, कुछ अन्य फ़ील्ड रीसर्च टास्क से बल्बासॉर, चारमैंडर या स्क्वर्टल कैंडी रिवॉर्ड में मिलती हैं!

सीमित समय वाली रिसर्च

14 अक्टूबर, 2023 को रात 8:00 बजे तक, स्थानीय समय के अनुसार, ट्रेनर स्पेशल सीमित समय वाली रिसर्च को पूरा करने में सक्षम होंगे जिसमें स्टार पीस, रेयर कैंडी और सुपर इनक्यूबेटर जैसी आइटम के रिवॉर्ड के साथ-साथ निम्नलिखित पोकेमॉन से मुलाकात भी होगी।

लैप्रस
स्नोरलैक्स
अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!

Bonuses

भारत के सभी ट्रेनर निम्नलिखित बोनस की भी अपेक्षा कर सकते हैं।

  • पार्टनर हार्ट 2× तेजी से कमाएं
  • 2× इंसेंस अवधि
  • जब आप गो स्नैपशॉट लेते हैं तो रोजाना कोयटॉइस के साथ सरप्राइज़ मुलाकात!

सप्ताहांत बूस्टर किट

भारत में नए ट्रेनर को उनकी यात्रा में मदद करने के लिए, 16 सितंबर, 2023 से 31 दिसंबर 2023 रात्रि 8:00 बजे तक स्थानीय समयानुसार हर सप्ताहांत सुबह 8:00 बजे एक स्पेशल सीमित समय वाली रिसर्च उपलब्ध होगी।

जो ट्रेनर सीमित समय वाली रिसर्च पूरी करेंगे उन्हें ऐसे रिवॉर्ड मिलेंगे : रैज़ बेरी, नैनब बेरी, पाइनऐप बेरी, इंसेंस, पोके बॉल, और ग्रेट बॉल।

कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की समय सीमा होती है। सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े टास्क का पूरा होना जरूरी है और उनके रिवॉर्ड को स्थानीय समयानुसार हर रात 8:00 बजे से पहले लेना जरूरी है।

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
Englishहिन्दी
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।