अल्ट्रा अनलॉक: हिसुई सेलीब्रेशन के लिए हिसुई ज़ोरुआ का मंडराता साया उभरता है!
अल्ट्रा अनलॉक: हिसुई सेलीब्रेशन
मंगलवार, 8 जुलाई, सुबह 10:00 बजे से रविवार, 13 जुलाई, 2025, स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक
पोकेमॉन आगमन
स्पाइटफुल फ़ॉक्स पोकेमॉन हिसुई ज़ोरुआ और इसका विकसित रूप, हिसुई ज़ोरोआर्क, Pokémon GO में अपना आगमन करेंगे!
- आप हिसुई ज़ोरुआ को हिसुई ज़ोरोआर्क में विकसित करने के लिए 50 ज़ोरुआ कैंडी का उपयोग कर सकते हैं।
समय-स्थान विसंगतियों की वापसी!
इस इवेंट के दौरान दिखाई देने वाली रहस्यमय घटनाओं के लिए आकाश पर नज़र रखें। समय-स्थान विसंगतियाँ हमारी दुनिया को सुदूर अतीत से जोड़ रही हैं, और उनके दिखाई देने पर आपको विभिन्न पोकेमॉन मिल सकते हैं।
इवेंट बोनस
- पोकेमॉन पकड़ने के लिए 4× XP.
- पोकेमॉन पकड़ने के लिए 4× स्टार डस्ट।
- शाइनी हिसुई वोल्टॉर्ब और शाइनी हिसुई सुईफ़िश से मुलाकात की बढ़ी संभावना।
- रेड में शाइनी नामालूम U के मिलने की बढ़ी संभावना।
- इवेंट के दौरान एक विशेष कलेक्शन चैलेंज उपलब्ध होगी। आप समय-स्थान विसंगतियों से निकलने वाले पोकेमॉन को पकड़कर इसे पूरा कर सकते हैं।
जंगल में मुलाकात
ज़ूबैट*
हिसुई वोल्टॉर्ब*
मैजिकार्प*
हिसुई सुईफ़िश*
स्टार्ली*
फ़्रॉगावारा*
रूटिलि*
हिसुई ज़ोरुआ
चीलोपी*
बर्फ़ान्श*
कुछ ट्रेनर्स को ये भी मिल सकते हैं!
चोरीला*
लारवार*
ड्रैगाल*
रेड
निम्नलिखित पोकेमॉन रेड में दिखाई देंगे।
वन-स्टार रेड
हिसुई ग्राउलिथ*
नामालूम U*
हिसुई चोरीला*
थ्री स्टार रेड
हिसुई वीरीगल*
हिसुई हिमद्रार*
वीरडियर*
क्लीवॉर*
फ़ील्ड रिसर्च टास्क रिवॉर्ड
इवेंट-थीम वाले फ़ील्ड रिसर्च कार्य उपलब्ध होंगे।
XP, स्टार डस्ट और इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात करने के लिए फ़ील्ड रिसर्च कार्यों को पूरा करें।
कलेक्शन चैलेंज
XP, स्टार डस्ट और हिसुई ज़ोरुआ से मुलाकात के लिए कलेक्शन चैलेंज को पूरा करें।
Pokémon GO Web Store
पोकेमॉन स्टोरेज और आइटम बैग अपग्रेड अब Pokémon GO Web Store पर उपलब्ध हैं! ये अपग्रेड प्रत्येक US$1.99 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर उपलब्ध हैं।
Pokémon GO Web Store में लॉग इन करने का एक नया तरीका है! अपने मोबाइल डिवाइस से वेब स्टोर पर जाएं और हमारे नए और बेहतर स्टोर में लॉग इन करने के लिए “Pokémon GO के साथ साइन इन करें” का चयन करें।
Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।
—Pokémon GO टीम