सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO Festख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO Festख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
Pokémon GO 32-Bit Android डिवाइसों पर समर्थन बंद कर देगा

Pokémon GO के आगामी अपडेट में, हम 32-Bit Android डिवाइसों के लिए समर्थन समाप्त कर रहे हैं। ऐसा करने से, हम अपनी विकास प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और नए ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रौद्योगिकियों के समर्थन पर संसाधनों को केंद्रित करने में सक्षम होंगे। 64-बिट Android डिवाइस और iOS उपयोगकर्ताओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और उन्हें कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।

प्रभावित डिवाइसों के लिए समर्थन मार्च 2025 से चरणबद्ध तरीके से समाप्त हो जाएगा, जिसमें वे Android डिवाइस शामिल होंगे जिन्होंने Samsung Galaxy Store से Pokémon GO डाउनलोड किया था। Google Play Store से Pokémon GO डाउनलोड करने वाले 32-Bit Android डिवाइसों पर समर्थन जुलाई 2025 में समाप्त हो जाएगा।


32-Bit Android डिवाइसों की सूची निम्नलिखित है:

  • Samsung Galaxy S4, S5, Note 3, J3
  • Sony Xperia Z2, Z3
  • Motorola Moto G (1st generation)
  • LG Fortune, Tribute
  • OnePlus One
  • HTC One (M8)
  • ZTE Overture 3
  • 2015 से पहले जारी किए गए कुछ Android डिवाइस

अपडेट लाइव होने के बाद प्रभावित डिवाइस का उपयोग करने वाले प्रशिक्षक उन डिवाइस से अपने Pokémon GO खातों (अपने पोकेकॉइन और आइटम सहित) तक पहुंच नहीं पाएंगे। यदि आप 32-Bit Android डिवाइस का उपयोग कर रहे हैं, तो Pokémon GO खेलना जारी रखने के लिए आपको संगत 64-बिट Android डिवाइस या iOS डिवाइस की आवश्यकता होगी। अपग्रेड करने से पहले, अपने खाते की लॉग-इन जानकारी को कहीं सुरक्षित रखना सुनिश्चित करें ताकि आप अपने नए डिवाइस पर पुनः लॉग-इन कर सकें! इस अपडेट के बारे में ज़्यादा जानने और प्रभावित डिवाइस की ज़्यादा विस्तृत सूची देखने के लिए, हमारे सहायता केंद्र पर जाएँ।


Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।