सामग्री पर जाएं
Pokémon GO
GO Festख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोड
GO Festख़बरेंसीजनइवेंटसभी ईवेंटफ़ीचर्ड इन-पर्सन ईवेंटमैपकम्युनिटीलीडरबोर्डशॉपस्टोरइन-पर्सन टिकटकोड रिडीम करनारिवॉर्ड रोडEnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
Pokéball icon
अपडेट
मीठे आश्चर्यों का इंतजार है! फ़्रूकीरा का आगमन मीठी खोज इवेंट के दौरान!

मीठी खोज

गुरुवार, 24 अप्रैल, सुबह 10:00 बजे से मंगलवार, 29 अप्रैल, 2025, स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे तक

इवेंट बोनस

  • 2× पोकेमॉन पकड़ने के लिए कैंडी।
  • शाइनी डेलिबर्ड और शाइनी गिगोलू से मुलाकात की बढ़ी संभावना।
  • शाइनी डेलिबर्ड, शाइनी चेरीरी और शाइनी गिगोलू के अंडे हैच करने की बढ़ी संभावना।
  • डेलिबर्ड या गिगोलू पकड़ने पर बेरीज मिलेंगी।
  • मॉस अट्रैक्ट मॉड्यूल में सेबों के दिखने की संभावना बढ़ गई है।
  • Pokémon GO एग हैचिंग विजेट का उपयोग करके पहले तीन अंडों के लिए 1/2 एग हैच करने की दूरी।

पोकेमॉन आगमन

गलार रीजन में पहली बार खोजे गए निम्नलिखित पोकेमॉन अपना Pokémon GO आगमन करेंगे!

  • फ़्रूकीरा
  • फ़्लैपल
  • ड्रमप्पल
आप फ़्रूकीरा को फ़्लैपल में विकसित करने के लिए 200 फ़्रूकीरा कैंडी और 20 टार्ट ऐप्पल का उपयोग कर सकते हैं, तथा फ़्रूकीरा को ड्रमप्पल में विकसित करने के लिए 200 फ़्रूकीरा कैंडी और 20 स्वीट ऐप्पल का उपयोग कर सकते हैं।

सेब

मीठी खोज इवेंट के दौरान, अगर आप बहुत नसीब वाले हुए ट्रेनर्स जंगल में सेबों की खोज कर सकते हैं। उन पर टैप करने से आपको स्वीट ऐप्पल, टार्ट ऐप्पल या पोकेमॉन से मुलाकात का मौका मिलेगा - जिसमें यदि आप भाग्यशाली हुए तो फ़्रूकीरा भी शामिल है! मॉस अट्रैक्ट मॉड्यूल में सेबों के दिखने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

जंगल में मुलाकात

निम्नलिखित पोकेमॉन जंगल में अधिक बार दिखाई देंगे।

अलोला रैटैटा*
आबरा*
बेलस्प्राउट*
डेलिबर्ड*
निगलीन*
ऊदबि*
मूना*
बाउंस्वीट*
गिगोलू*

कुछ ट्रेनर्स की मुलाकात निम्नलिखित से भी हो सकती है!

स्नोरलैक्स*
शेलसीप*
निनिआला*
फ़्रूकीरा^

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी भी मिल सकता है!
^यदि आप भाग्यशाली हुए, तो सेब पर टैप करते समय आपको एक मिल सकता है!

Eggs

7 किमी अंडों से नीचे दिए गए पोकेमॉन निकलेंगे।

डेलिबर्ड*
चेरीरी*
मंचलैक्स*
गिगोलू*

*अगर आप नसीब वाले हुए, तो आपको एक शाइनी से भी मुलाकात कर सकते है!

फ़ील्ड रिसर्च टास्क रिवॉर्ड

इवेंट-थीम वाले फ़ील्ड रिसर्च कार्य उपलब्ध होंगे।

स्टार-डस्ट अर्जित करने और इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात के लिए फ़ील्ड रीसर्च कार्यों को पूरा करें।

सीमित समय वाली रिसर्च

इसमें निःशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च उपलब्ध होगी।

सीमित समय वाली रिसर्च रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • एक मॉस अट्रैक्ट मॉड्यूल
  • एक टार्ट ऐप्पल
  • एक स्वीट ऐप्पल
  • इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात
कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की सीमा होती है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए और उनके रिवॉर्ड का दावा मंगलवार, 29 अप्रैल, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

सशुल्क सीमित समय वाली रिसर्च

US$1.99 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर, आप इवेंट के खास सीमित समय वाली रिसर्च तक पहुंच सकेंगे।

सीमित समय वाली रिसर्च रिवॉर्ड में निम्नलिखित शामिल हैं।

  • दो मॉस अट्रैक्ट मॉड्यूल
  • डेलिबर्ड, गिगोलू, फ़्रूकीरा और अन्य सहित इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन के साथ मुलाकात!

ट्रेनर्स अपने किसी भी Pokémon GO दोस्त के लिए टिकट खरीदकर गिफ़्ट दे सकेंगे, जिसके साथ उन्होंने बहुत अच्छे दोस्त या उससे उच्च स्तर की दोस्ती का लेवल हासिल कर ली हो। कृपया ध्यान दें कि खरीदारी - जिसमें अन्य ट्रेनरों के लिए की गई खरीदारी भी शामिल है - रिफंडेबल नहीं है (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अतिरिक्त)। पोकेकॉइन से टिकट नहीं खरीदे जा सकते।

कृपया ध्यान दें कि सीमित समय वाली रिसर्च की सीमा होती है। इस सीमित समय वाली रिसर्च से जुड़े कार्यों को पूरा किया जाना चाहिए और उनके रिवॉर्ड का दावा मंगलवार, 29 अप्रैल, 2025 को स्थानीय समयानुसार रात 8:00 बजे से पहले किया जाना चाहिए।

नए अवतार आइटम

निम्नलिखित अवतार आइटम इस इवेंट के दौरान इन-गेम शॉप में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, और वे इवेंट समाप्त होने के बाद भी उपलब्ध रहेंगे!

फ़्रूकीरा हेयरबैंड
फ़्रूकीरा एप्रन

पोकेस्टॉप शोकेस

विभिन्न पोकेस्टॉप पर शोकेस की तलाश में रहें जहां आप इवेंट-थीम वाले पोकेमॉन में प्रवेश कर सकते हैं!

Pokémon GO Web Store - मीठी खोज अल्ट्रा टिकट बॉक्स

मीठी खोज अल्ट्रा टिकट बॉक्स US$1.99 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर उपलब्ध होगा और इसमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक इवेंट टिकट और पांच बोनस अल्ट्रा बॉल शामिल होंगे!

Pokémon GO Web Store पर इसे देखें! वेब स्टोर पर अवश्य जाएँ! पता नहीं आपको कब क्या मिल जाए।

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम

ख़बरें
सीजन
इवेंट
मैप
कम्युनिटी
लीडरबोर्ड
स्टोर
इन-पर्सन टिकट
कोड रिडीम करना
रिवॉर्ड रोड
सहायता
EnglishDeutschEspañolEspañol (México)Françaisहिन्दीBahasa IndonesiaItalianoPolskiPortuguês日本語한국어ไทยTürkçe中文
The Pokémon Company
सेवा की शर्तेंप्राइवेसी पॉलिसीकॉपीराइट पॉलिसी

Pokémon GO को अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, स्पेनिश, पारंपरिक चीनी, कोरियाई, थाई और ब्राज़ीलियाई पुर्तगाली भाषाओं में खेल सकते हैं.

©Scopely Explore ©Pokémon/Nintendo/Creatures/GAME FREAK TM, ®, and character names are trademarks of Nintendo. App Store, Apple Inc. का सर्विस मार्क है। Google Play, Google LLC का ट्रेडमार्क है। *इसे निःशुल्क खेल सकते हैं *गेम में कुछ आइटम की बिक्री भी होती है *18 से कम आयु के प्लेयर - आइटम की खरीदारी अभिभावक की मंज़ूरी लेकर या उनकी मौजूदगी में करें। गेम खेलते समय अपने आस - पास ध्यान दे कर खेलें और सुरक्षित रहें।