Pokémon GO GO Fest ख़बरें सीजन इवेंट कम्युनिटी डे मानचित्र लीडरबोर्ड शॉप Web Store Event Ticketing कोड रिडीम करना
GO Fest ख़बरें सीजन इवेंट कम्युनिटी डे मानचित्र लीडरबोर्ड शॉप Web Store Event Ticketing कोड रिडीम करना Deutsch English Español Español (México) Français हिन्दी Bahasa Indonesia Italiano 日本語 한국어 polski Português ไทย Türkçe 繁體中文
29 अगस्त 2024

रेड दिवस इवेंट के लिए पल्टून तैयार है!

Falinks is in formation for a Raid Day event!

पल्टून रेड दिवस

लोकल टाइम रविवार, 8 सितंबर, 2024, दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

इवेंट बोनस

रेड में पल्टून अधिक बार दिखाई देंगे*

जिम की फोटो डिस्क स्पिन करने से पांच अतिरिक्त निशुल्क रेड पास पाएं

रेड से शाइनी पल्टून से मुलाकात करने की बढ़ी संभावना।

शनिवार, 7 सितंबर, शाम 5:00 बजे से रविवार, 8 सितंबर, 2024, रात 8:00 बजे तक रिमोट रेड पास की सीमा 20 तक बढ़ा दी जाएगी ।

*Pokémon GO में पहली बार आप शाइनी पल्टून से मुलाकात कर पाएंगे - यदि आप भाग्यशाली हुए तो!

इवेंट का टिकट

US$5.00 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य) में, आप एक टिकट खरीद सकते हैं जो निम्नलिखित बोनस प्रदान करता है।

  • जिम की फोटो डिस्क घुमाने से आठ अतिरिक्त रेड पास (प्रतिदिन कुल 14)

  • रेड बैटल से रेयर कैंडी XL पाने की बढ़ी संभावना

  • रेड बैटल से 50% अधिक XP

  • रेड बैटल से 2× स्टार डस्ट

ये बोनस लोकल टाइम रविवार, 8 सितंबर, 2024 को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी होंगे।

ट्रेनर अपने किसी भी Pokémon GO दोस्त के लिए टिकट खरीदकर गिफ़्ट दे सकेंगे, जिसके साथ उन्होंने सबसे अच्छा दोस्त या उससे उच्च स्तर की दोस्ती का लिवल हासिल कर ली हो। कृपया ध्यान दें कि खरीदारी - जिसमें अन्य ट्रेनरों के लिए की गई खरीदारी भी शामिल है - रिफंडेबल नहीं है (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अतिरिक्त)। पोकेकॉइन्स से टिकट नहीं खरीदे जा सकते।

कृपया ध्यान दें कि यह टिकट केवल रविवार, 8 सितंबर, 2024 को लोकल टाइम शाम 5:00 बजे तक इन-गेम शॉप में उपलब्ध रहेगा।

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम