Pokémon GO GO Fest ख़बरें सीजन इवेंट कम्युनिटी डे मानचित्र लीडरबोर्ड शॉप Web Store Event Ticketing कोड रिडीम करना
GO Fest ख़बरें सीजन इवेंट कम्युनिटी डे मानचित्र लीडरबोर्ड शॉप Web Store Event Ticketing कोड रिडीम करना Deutsch English Español Español (México) Français हिन्दी Bahasa Indonesia Italiano 日本語 한국어 polski Português ไทย Türkçe 繁體中文
16 जुलाई 2024

मेगा लुकारियो ने अल्ट्रा अनलॉक रेड दिवस इवेंट में अपनी ऑरा बिखेरा!

Mega Lucario unleashes its aura in an Ultra Unlock Raid Day event!

अल्ट्रा अनलॉक : मेगा लुकारियो रेड दिवस

लोकल टाइम शनिवार, 27 जुलाई, 2024, सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक

मेगा एवॉल्व्ड पोकेमॉन आगमन

मेगा लुकारियो* मेगा रेड में अपना Pokémon GO आगमन करेगा!

* अगर आप भाग्यशाली हुए, तो आपको शाइनी लुकारियो मिल सकता है!

इवेंट बोनस

  • मेगा लुकारियो रेड में अधिक बार दिखाई देगा

  • जिम फोटो डिस्क स्पिन करने से पांच अतिरिक्त निशुल्क रेड पास पाएं

  • शाइनी लुकारियो से मुलाकात की बढ़ी संभावना

  • रेड बैटल से 1.5× अधिक XP

  • व्यक्तिगत रेड बैटल से रेयर कैंडी XL पाने की बढ़ी संभावना

  • रिमोट रेड की सीमा शुक्रवार, 26 जुलाई, शाम 5:00 बजे से शनिवार, 27 जुलाई, 2024, रात 8:00 बजे पीडीटी तक 20 तक बढ़ा दी जाएगी ।

फ़ीचर्ड अटैक

रेड में मिले लुकारियो को फ़ास्ट अटैक फ़ोर्स पाम आता होगा।

फ़ोर्स पाम

  • ट्रेनर बैटल: 13 पावर

  • जिम और रेड: 9 पावर

वेब स्टोर अर्ली एक्सेस : नया अवतार आइटम

ऑरा आपके साथ है! जब आप 22 जुलाई से शुरू होने वाले Pokémon GO Web Store के माध्यम से यूएस $ 5.00 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समकक्ष मूल्य) पर अपना रेड दिवस टिकट खरीदते हैं, तो आप लुकारियो मास्क अवतार आइटम का विशेष अर्ली एक्सिस प्राप्त कर सकते हैं।

इवेंट का टिकट

5.00 अमेरिकी डॉलर (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य) में आप एक टिकट खरीद सकते हैं जो निम्नलिखित बोनस प्रदान करता है।

ये बोनस शनिवार, 27 जुलाई 2024 को लोकल टाइम सुबह 11:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रभावी होंगे।

  • िम की फोटो डिस्क घुमाने से तेरह अतिरिक्त रेड पास

  • रेड बैटल से रेयर कैंडी XL पाने की बढ़ी संभावना

  • लुकारियो को पकड़ने पर एक रेयर कैंडी XL की गारंटी

  • रेड बैटल से 3× अधिक XP

  • 2× रेड बैटल से स्टार डस्ट

ट्रेनर अपने किसी भी Pokémon GO दोस्त को टिकट खरीदने और गिफ़्ट में देने में सक्षम होंगे, जिनके साथ उन्होंने बहुत अच्छे दोस्त या उच्चतर दोस्ती का लेवल हासिल किया है। कृपया ध्यान दें कि खरीदारी - जिसमें अन्य ट्रेनरों के लिए की गई खरीदारी भी शामिल है - रिफंडेबल नहीं है (लागू कानून और सेवा की शर्तों में निर्धारित अपवादों के अतिरिक्त)। पोकेकॉइन्स से टिकट नहीं खरीदे जा सकते।
*कृपया ध्यान दें कि यह टिकट केवल इन-गेम शॉप में लोकल टाइम शनिवार, 27 जुलाई, 2024 को शाम 5:00 बजे तक ही उपलब्ध रहेगा।

Pokémon GO खेलते समय सचेत रहें और अपने आस-पास भी ध्यान दें। स्थानीय स्वास्थ्य निर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना न भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल के लिए सब्सक्रइब करें।

—Pokémon GO टीम