Pokémon GO GO Fest ख़बरें सीजन इवेंट कम्युनिटी डे मानचित्र लीडरबोर्ड शॉप Web Store Event Ticketing कोड रिडीम करना
GO Fest ख़बरें सीजन इवेंट कम्युनिटी डे मानचित्र लीडरबोर्ड शॉप Web Store Event Ticketing कोड रिडीम करना Deutsch English Español Español (México) Français हिन्दी Bahasa Indonesia Italiano 日本語 한국어 polski Português ไทย Türkçe 繁體中文
7 मई 2025

Pokémon GO के शैडो रेड और मैक्स बैटल के अपडेट

Updates to Pokémon GO’s Shadow Raids and Max Battles

ट्रेनर्स,

बैटल की तैयारी करें! जैसे-जैसे आप अपनी बैटल टीम और स्थानीय समुदाय के साथ Pokémon GO में सबसे बड़ी चुनौतियों का सामना करते रहेंगे, वैसे-वैसे बैकअप के लिए कॉल करने के नए अवसर आते रहेंगे।

ट्रेनर्स के वैश्विक समुदाय के साथ एकत्रित हों और आने वाले वर्षों में एक साथ शक्तिशाली पोकेमॉन से लड़ने और उन्हें पकड़ने के रोमांच का आनंद लें।

Pokémon GO के शैडो रेड और मैक्स बैटल के अपडेट

शैडो रेड

  • भारतीय समयानुसार 13 मई 2025 को रात 11:30 बजे शाही संघर्ष: टेक ओवर इवेंट से शुरुआत , ट्रेनर्स रिमोट रेड पास के साथ दूर से शैडो रेड में भाग ले सकते हैं।
  • यह परिवर्तन इवेंट के समापन के बाद भी प्रभावी रहेगा।
  • शैडो रेड को रिमोट रेड की दैनिक सीमा में गिना जाएगा।

रिमोट रेड की सीमाएँ

  • भारतीय समयानुसार 13 मई 2025 को रात 11:30 से शुरू होगा , दैनिक रिमोट रेड की सीमा पांच से बढ़कर 10 हो जाएगी।
  • खास इवेंट के लिए यह अधिकतम सीमा बढ़ सकती है।

मैक्स बैटल

  • भारतीय समयानुसार 19 मई 2025 को रात 11:30 बजे से शुरू होगा - जायगैंटामैक्स मचैम्प मैक्स बैटल दिवस से पहले! - ट्रेनर्स रिमोट रेड पास और मैक्स पार्टिकल की सामान्य संख्या का उपयोग करके रिमोटली मैक्स बैटल में शामिल हो सकेंगे।*
  • मैक्स बैटल में रिमोटली शामिल होने की क्षमता इवेंट के समापन के बाद भी प्रभावी रहेगी।
  • जो ट्रेनर व्यक्तिगत रूप से मैक्स बैटल में भाग लेंगे, वे पहले की तुलना में अधिक प्रीमियर बॉल और XP अर्जित करेंगे।
  • ट्रेनर्स द्वारा धारण किये जा सकने वाले मैक्स पार्टिकल की सीमा 1,000 से बढ़कर 1,500 हो जाएगी। खास ईवेंट के लिए यह अधिकतम सीमा बढ़ाई जा सकती है।
रविवार, 20 मई, सुबह 5:30 बजे से सोमवार, 26 मई, 2025, सुबह 8:30 बजे (IST) तक रिमोट रेड की सीमा 20 तक बढ़ जाएगी।

Pokémon GO Web Store – रिमोट रेड पास बंडल

रिमोट रेड पास बंडल अब Pokémon GO Web Store पर US$2.99 (या आपकी स्थानीय मुद्रा में समतुल्य मूल्य) पर उपलब्ध है। रिमोट रेड पास बंडल में दो रिमोट रेड पास शामिल होंगे!

कृपया Pokémon GO खेलते समय अपने आस-पास के वातावरण के प्रति सचेत रहें और स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करें। आगामी इवेंटों में परिवर्तन हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर हमें फ़ॉलो करना मत भूलें, पुश नोटिफिकेशन पाने का विकल्प चुनें और अपडेट रहने के लिए हमारे ईमेल की सदस्यता लें।

—The Pokémon GO टीम